बडोनी: ग्राम डंगरा कुआं में रेत के अवैध उत्खनन से ग्रामीण परेशान, जिले के जिम्मेदार अधिकारी नही दे रहे ध्यान #Jansamasya
Badoni, Datia | Jun 8, 2025 दतिया जिले के ग्राम डंगरा कुआं में रेत के अवैध उत्खनन से ग्रामीण बहुत ही परेशान है। लेकिन जिले के जिम्मेदार अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे है। जिससे मध्य प्रदेश शासन को रेत खदानों से मिलने वाला राजस्व इस समय लापरवाही की भेंट चढ़ रहा है। रविवार शाम 06 ग्रामीणों ne बताया की हमारे गाँव मे कोई खदान स्वीकृत नहीं है। इसके वावजूद रेत का अवैध उत्खनन हो रहा है।