बडोनी: जिगना पुलिस ने पलोथर-नोनेर से एक युवक को अवैध कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
Badoni, Datia | Jun 7, 2025 दतिया एसपी सूरज वर्मा के निर्देश पर अवैध हथियार रखने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत जिगना पुलिस के द्वारा ग्राम पलोथर-नोनेर के मौजे से बारदात करने की नियत से अवैध रूप से 315 बोर का कट्टा, एक जिंदा राउंड लेकर घूम रहें एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।