बडोनी: ग्राम कमरारी में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 5 जुआरी गिरफ्तार, ₹6800 व 5 बाइक जब्त
Badoni, Datia | Jun 6, 2025 जिगना थाना क्षेत्र के ग्राम कमरारी में जिगना पुलिस ने दबिश देकर हार जीत का दाव लगाते हुए 05 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पांचों जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। शुक्रवार की शाम 06 बजे जिगना पुलिस ने बताया की मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम कमरारी में दबिश दी और हारजीत का दाव लगाते हुए 05 जुआरियों को गिरफ़्तार किया है।