बक्सर: बक्सर में सहयोग शिविरों का सघन अनुश्रवण, ग्रामीण समस्याओं का मौके पर हुआ निपटारा
Buxar, Buxar | Aug 18, 2026 बक्सर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिले और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो, इसके लिए जिले भर में आयोजित सहयोग शिविरों का वरिष्ठ अधिकारियों ने सघन अनुश्रवण किया। बक्सर प्रखंड के बरुना पंचायत में उप विकास आयुक्त निहारिका छवि, नावानगर प्रखंड के मणियां पंचायत में अपर समाहर्त्ता अरुण कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी शामिल रहे।