कोंडागांव: बड़ेडोंगर पत्थरागुड़ा में रात्रिकालीन देवी लीला कार्यक्रम का आयोजन, महिषासुर वध नाटक का किया गया मंचन
कोंडागाँव जिले के ग्राम पंचायत बड़ेडोंगर पारा पत्थरागुड़ा में दीवाली पर्व के अवसर पर 2 और 3 तारीख की रात रात्रिकालीन देवी लीला कार्यक्रम किया गया।जिसमें महिषासुर वध नाटक का भव्य मंचन युवाओं एवं नन्हे मुन्हे बच्चों के द्वारा किया गया।कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा निर्मित सिंह एवं शेष नाग का झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।यह जानकारी सोमवार शाम 6 बजे मिली है।