कोंडागांव: बड़े बंजोड़ा में 35 वर्षीय ग्रामीण बाइक से गिरकर घायल, गंभीर चोट के चलते जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
कोंडागांव जिले के ग्राम बड़े बंजोड़ा में आज सोमवार सुबह 10 बजे एक ग्रामीण व्यक्ति बाइक दुर्घटना का शिकार हो गया है। जिसे उनके परिजनों ने निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया है। हादसे के शिकार रामदास नेताम उम्र 35 वर्ष का एक पैर और आंख में गंभीर चोट लग गई है। बताया जा रहा है वह अपने निजी काम से आज सुबह बाहर जाने वाला था उसी दौरान गांव में ही बाइक से गिर गया।