कोंडागांव: कोंडागांव कॉलेज में ऑनलाइन फीस जमा होने के बावजूद छात्रों का एडमिशन फॉर्म नहीं लिया जा रहा, परीक्षा से हो सकते हैं वंचित
छात्र-छात्राओं के लिए महाविद्यालय में वार्षिक परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं लेकिन आज आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि को कोंडागांव जिले के गुण्डाधुर कॉलेज प्रबंधन ने सीट फुल होने और अन्य समस्याओं का हवाला देते हुए आवेदन लेने से मना कर दिया है। आज सोमवार दोपहर 2:00 बजे सैकड़ों की संख्या में छात्रों को इस समस्या का सामना करना पड़ा।