कोंडागांव: NH-30 मांझीआठगांव के पास अनियंत्रित होकर रोड किनारे पेड़ में फंसी है कार, कार का सामान चोरी होने की संभावना
NH30 मांझीआठगाँव के पास शनिवार की रात रोड किनारे क्रेटा कार क्र. CG07CD1308 अनियंत्रित होकर रोड किनारे दो पेड़ो के बीच मे फंस कर हवा में लटक रही।कार में कितने लोग सवार थे और कितनी चोट आई है इसकी जानकारी नही है।लेकिन घटना के बाद भी सोमवार की दोपहर 2 बजे तक कार रोड किनारे दो पेड़ो के बीच फंसी हुई है जो हवा में लटक रही है।कार के सामान की चोरी होने की संभावना है।