पैलानी: सिकहुला गांव की रहने वाली महिला ने 2 लोगों पर लगाया मारपीट करने व गाली गलौज करने का आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR
Pailani, Banda | Aug 11, 2024 बांदा के जसपुरा थाना क्षेत्र के सिकहुला गांव की रहने वाली एक सीता देवी नाम की महिला ने अपने गांव के रहने वाले राजेंद्र सिंह और जितेंद्र सिंह नाम के 2 लोगों के द्वारा गाली गलौज करने व मारपीट करनें का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने उक्त दोनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला ने बताया कि मैं राजेंद्र के ट्यूबेल में पानी पीने गई थी।