पाली: कनकद्दर वॉटरफॉल सैकड़ों सैलानियों को आकर्षित कर रहा, युवा जान जोखिम में डालकर जल कुंड में लगा रहे छलांगें, वीडियो वायरल
Pali, Lalitpur | Sep 7, 2026 डोंगरा खुर्द के पास स्थित कनकदर वाटरफॉल लगातार सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।उक्त वॉटरफॉल को देखने के लिए सैकड़ो की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।परंतु कुछ युवा अपनी जान को जोखिम में डालकर जल कुंड में छलांगे लगा रहे हैं। जिसके चलते अनहोनी की आशंका बनी हुई है।उक्त मामले में स्थानीय लोगो ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल की तैनाती की मांग की है।