कोल: रमज़ान पर साफ-सफाई को लेकर अपर नगर आयुक्त ने अधिकारियों के साथ की बैठक, कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्माना
Koil, Aligarh | Mar 1, 2025 रमजान की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए अपर नगर आयुक्त ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक की है। बैठक में उन्होंने रमजान के दौरान शहर में साफ-सफाई, पेयजल और अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए निर्देश दिए। रमजान के दौरान रात में कचरा उठाने की व्यवस्था के लिए 30 अतिरिक्त टेम्पो लगाए जाएंगे।