कोल: शहर में सुबह सवेरे तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, किसानों की फसल हुई खराब
Koil, Aligarh | Mar 1, 2025 शहर में सुबह सवेरे तेज बरसात के साथ फिर एक बार जोरदार ओलावृष्टि हुई है। शुक्रवार रात्रि झमाझम बरसात के साथ हुई ओलावृष्टि के बाद ठंड ने फिर एक बार करवट ली थी। शनिवार को सुबह सवेरे ही झमाझम बरसात के साथ तेज ओलावृष्टि हुई है। इस दौरान खेतों में भी खड़ी गेहूं की फसल गिर गई है जबकि आलू व अन्य फसलों में कई इंच तक बर्फ जम गई।