कोल: सिकंदरपुर में भारी ओलावृष्टि से लेंटर की दीवार गिरने से हादसा, एक गाय, बछिया और कुत्ते की मौत, महिला घायल
Koil, Aligarh | Mar 1, 2025 अलीगढ़ के थाना अकराबाद इलाके के गांव सिकंदरपुर में भारी बारिश और ओलावृष्टि के चलते लेटर के ऊपर खड़ी दीवार अचानक ही भरभरा कर गिर गई। जिसके चलते दीवार के मलवे में दबकर एक गाय एक बछिया और एक कुत्ते की मौके पर मौत हो गई। जबकि मलबे में दब कर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए CHC अकराबाद भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।