कोल: धौर्रा पेट्रोल पंप के निकट आपसी विवाद में दबंगों ने युवक को मारी गोली, JN मेडिकल में इलाज जारी
Koil, Aligarh | Mar 1, 2025 धौर्रा पेट्रोल पंप के निकट आपसी विवाद में दबंगों ने युवक को गोली मार दी। सोनू शनिवार रात्रि घर से मोटरसाइकिल लेकर निकल कर आया था। इस दौरान सोनू की मोटरसाइकिल का पेट्रोल खत्म हो गया। उसके भाई ने जब मौक़े पर सोनू को डांट लगाई। तभी दबंग युवक आए और सोनू के भाई को थप्पड़ मार दिया। इस दौरान दोनों में आपसी विवाद हो गया जिसके बाद दबंगों ने गोली मार दी।