कोल: अकराबाद में बारिश और ओलावृष्टि के कारण गिरी दीवार, मलवे में दबकर युवक गंभीर रूप से घायल हुआ
Koil, Aligarh | Mar 1, 2025 अलीगढ़ के थाना अकराबाद इलाके के गांव नगरिया पट्टी चाहर में बारिश और ओलावृष्टि के कारण छत पर बनी दीवार भरभरा कर गिर गई और इस दीवार के मलबे में दबकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों को द्वारा युवक को बमुश्किल मलवे से निकलकर उपचार के लिए शनिवार की सुबह करीब 9:00 बजे जिला अस्पताल मलखान सिंह पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार जारी है।