खेरागढ़: सैंया फ्लाईओवर से नीचे गिरा टेम्पो सवार युवक, अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर ताला होने से तड़पता रहा घायल
Kheragarh, Agra | Nov 29, 2026 आगरा के सैंया–इरादतनगर फ्लाईओवर पर रविवार शाम करीब 3:30 बजे सवारियों से भरा टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सैंया निवासी 32 वर्षीय रामलाल उछलकर डिवाइडर पार करते हुए करीब 100 फीट नीचे सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची सैंया पुलिस घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सैंया ले गई, लेकिन वहां इमरजेंसी गेट पर ताला लटका