कोईलवर: ज्ञानपुर गांव से पुलिस ने दो शराब कारोबारी किए गिरफ्तार, 30 लीटर देसी शराब बरामद
गिधा थाना पुलिस ने ज्ञानपुर गांव में छापेमारी कर दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 30 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की है। थाना अध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संतोष बिन पिता रामलायक बिन और शिवमुनि बिन पिता स्वर्गीय श्रीकिसुन बिन के रूप मे की गई है। दोनों दोनों ग्राम ज्ञानपुर थाना गिधा के निवासी हैं।