आबू रोड: आबूरोड के जनजाति बालिका छात्रावास में राशन घोटाले का खुलासा, ABVP कार्यकर्ताओं ने एक्टिवा से पकड़ी खाद्य सामग्री
आबूरोड स्थित सेठ मंगल चंद चौधरी राजकीय महाविद्यालय परिसर में संचालित जनजाति बालिका छात्रावास में कथित राशन घोटाले का मामला सामने आया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) आबूरोड इकाई ने छात्रावास से खाद्य सामग्री अवैध रूप से बाहर बेचने का आरोप लगाते हुए वार्डन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।ABVP कार्यकर्ताओं के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी