अमरिया: थाना न्यूरिया क्षेत्र में गांव के लड़के पर छात्रा को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का लगा आरोप, रिपोर्ट दर्ज
न्यूरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में से पढ़ने के लिए घर से निकली छात्रा, पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया।न्यूरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव हिम्मतनगर निवासी एक लड़की जो स्कूल जाने के लिए तीन फरवरी को 9:30 बजे घर से निकली और स्कूल बंद होने के बाद घर नहीं लौटी।