बैहर: बैहर क्षेत्र में जनगणना प्रक्रिया शुरू, पूर्व विधायक भगतसिंह नेताम ने भरा स्व-गणना फॉर्म
बैहर क्षेत्र में आज से जनगणना प्रक्रिया का शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक भगतसिंह नेताम ने स्व-गणना का फॉर्म भरकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित की और आमजन से भी इस महत्वपूर्ण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की गुरुवार लगभग दोपहर 12 बजे अपील की। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं है, बल्कि यह प्रदेश और देश के समग्र विकास की मजबूत आधारशिला है।