टोंक जिले के बीसलपुर बांध की भराव क्षमता बढ़ाने के विरोध में चल रहे धरना प्रदर्शन को समाप्त करने के लिए शुक्रवार को प्रशासन और विस्थापित समन्वय संघर्ष समिति के बीच वार्ता हुई ।देवली उपखंड कार्यालय में एडीएम टोंक भूपेंद्र सिंह यादव, देवली उपखंड अधिकारी और बीसलपुर बांध के अधिशासी अधिकारियों ने समिति के प्रतिनिधिमंडल से लगभग 1 घंटे तक चर्चा की।