सांगोद: सांगोद विधानसभा क्षेत्र को मिली ₹144 करोड़ 46 लाख की सौगात, 56 किलोमीटर सड़क का होगा निर्माण
Sangod, Kota | Jun 17, 2025 सांगोद. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला तथा ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के प्रयासों से सांगोद विधानसभा क्षेत्र में दो सड़कों के लिए 144.46 करोड रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत हुई है। ऊर्जा मंत्री के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार केन्द्रीय सड़क निधि योजना के अंतर्गत स्वीकृत इस राशि से 56 किलोमीटर से अधिक की सड़कों का चौड़ाईकरण और सुदृढ़ीकरण होगा।