सांगोद: सांगोद में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित, समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा
Sangod, Kota | Jun 16, 2025 अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ शाखा सांगोद की बैठक स्थानीय स्कूल में ब्लॉक अध्यक्ष पूजा विजय की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें सम्भागीय संगठन प्रभारी भगवती जोशी भी मौजूद रहे। बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन फोटो कैप्चर व तीन से छः वर्ष के लाभार्थियों की ईकेवाईसी नही होने से आ रही परेशानी को लेकर चर्चा की।