सांगोद: सांगोद में नगरपालिका द्वारा लाखों रुपए खर्च कर करवाए गए नाला निर्माण से थोड़ी देर की बरसात में सड़क पर भर गया पानी
Sangod, Kota | Jun 16, 2025 सांगोद.नगरपालिका द्वारा लाखों रुपया ख़र्च कर गांधी चौराहे से कोलियों के बड़ तक सी सी नाले का निर्माण कुछ दिनों पूर्व ही करवाया गया था। जिसमें नगर पालिका द्वारा नाले के निर्माण के लिए कई दुकानों के आगे की सिड़िया वह थड़ो को तोड़ कर नाले का निर्माण कार्य किया गया है। नाले के निर्माण में कई जगह साँप रेंगने जैसी टेढ़ी मेढ़ी कर नाले का निर्माण तो कर दिया गया।