सांगोद: लटूरी गांव की खदान के पास नहाने गए युवक की डूबने से हुई मौत, रेस्क्यू टीम निकालेगी शव
Sangod, Kota | Jun 17, 2025 सांगोद क्षेत्र के बपावर थाना इलाके के लटूरी गांव में सोमवार शाम को एक युवक की खदान में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रिंकू बागरी (उम्र 18 वर्ष) पुत्र राजू बागरी निवासी मान्ती, थाना फागी, जयपुर के रूप में हुई है। रिंकू बागरी अस्थायी रूप से लटूरी में रहकर पाड़े खरीदने का काम करता था।