बल्देवगढ़: बड़ाघाट में खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी की SDM से शिकायत के बाद खाद्य विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर की जांच
बड़ाघाट में खाद्यान्न वितरण में की जा रही गड़बड़ी की शिकायत हितग्राहियों के द्वारा बल्देवगढ़ SDM भारती देवी मिश्रा से की थी।जिस पर SDM ने जांच के निर्देश दिए थे। खाद्य विभाग की टीम के द्वारा मौके पर पहुंच कर जांच की। जिसमें शासकीय उचित मूल्य की दुकान बंद पाई गई।मौके पर हितग्राहियों ने बताया कि सेल्समेन ज्योति यादव के द्वारा तीन माह से राशन नहीं दिया गया।