बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ थाना परिसर में मोहर्रम पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच बैठक की गई आयोजित
बल्देवगढ़ थाना परिसर में मोहर्रम पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों की बीच बैठक आयोजित की गई।थाना प्रभारी मनोज सोनी के द्वारा समस्त मुस्लिम समाज के लोगों को बताया कि आगामी 17 जुलाई 2024 को मनाए जाने वाले मोहर्रम पर्व को सभी लोग शांति और सौहाद्र के साथ मनाएं। साथ ही नगर में ताजिया निकाले जाने पर भी चर्चा की गई।जिसमें ट्रैफिक व्यवस्था पर भी जोर दिया गया।