बल्देवगढ़: सूरजपुर के पास ईको कार चालक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 13 वर्षीय नाबालिक लड़की हुई घायल
बल्देवगढ़ थाना अंतर्गत सूरजपुर के पास ईको चालक ने बाइक सवारों को मार दी।जिसमें बाइक सवार 13 वर्षीय नाबालिक लड़की नेहा आदिवासी पुत्री प्रकाश आदिवासी निवासी महेन्द्र महेवा थाना पलेरा घायल हो गई। उक्त घायल लड़की को बल्देवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वही उक्त ईको कार को बल्देवगढ़ पुलिस ने जप्त कर लिया है।