बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ नगर के बम्होरी तिगैला पर अवैध अतिक्रमण व बाईपास सुविधा न होने के कारण घंटों लग रहा जाम
बल्देवगढ़ बम्होरी तिगैला पर आज सुबह 11:00 बजे से घंटों जाम लग रहा।जिसमें कई आपातकालीन वाहन फंसे रहे।और लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।देखा जा रहा कि नगर में एक ओर बाईपास सुविधा नहीं है।वही दूसरी ओर दुकानदारों के द्वारा अपनी दुकान के आगे सामान को फैलाकर रख लिया जाता है।जिस कारण से लगातार जाम की स्थिति बन जाती है।जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है।