बल्देवगढ़: गनेशपुरा निवासी पीड़ित ने अनावेदकों पर खेत के चारों ओर लगा कटीला तार चोरी कर फ़सल नष्ट करने का लगाया आरोप
बल्देवगढ़ थाना अंतर्गत गनेशपुरा निवासी पीड़ित चंद्रभान यादव के द्वारा गांव के ही उधम यादव एवं उसके परिवार के लोगों पर 02 क्विंटल तार चोरी कर फसल नष्ट करने का आरोप लगाया है।जिसमें पीड़ित के द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा बल्देवगढ़ पुलिस से शिकायत की गई है।साथ ही जिला पुलिस अधीक्षक को भी शिकायती आवेदन सौंपा गया है।लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।