अमृत कौर गांधी गौरी शंकर रोड, जुगसलाई स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बनीं
जमशेदपुर: जुगसलाई स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा, गौरी शंकर रोड की स्त्री सत्संग सभा के नेतृत्व को लेकर एक अहम फैसला लिया गया है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार सुरेंद्र सिंह ने सर्वसम्मति से अमृत कौर गांधी को आगामी तीन वर्षों के कार्यकाल के लिए स्त्री सत्संग सभा का नया प्रधान मनोनीत किया है।
धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी भाई सोनू सिंह द्वारा गुरु महाराज के चरणों में अरदास के साथ किया गया। इसके उपरांत, प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार सुरेंद्र सिंह और उनकी टीम ने नवनियुक्त प्रधान अमृत कौर गांधी को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया और उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पर कमेटी के सुखवंत सिंह माथारू, गुरजिंदर सिंह पिंटू, परमजीत सिंह पम्मा, गुरचरण सिंह जुगनू तथा जितेंद्र सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।
संगत को संबोधित करते हुए प्रधान सरद