जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने सोन मंडप में विकास कार्यों का किया उद्घाटन, जनता को समर्पित किया तोरण द्वार एवं सीढ़ी
विधायक पूर्णिमा साहू ने सोन मंडप में विकास कार्यों का किया उद्घाटन, जनता को समर्पित किया तोरण द्वार एवं सीढ़ी
विधायक निधि से हुआ निर्माण, क्षेत्र में जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में पहल
जमशेदपुर, झारखंड। बारीडीह क्षेत्र अंतर्गत सिदगोड़ा स्थित सोन मंडप में विधायक निधि से पूर्ण हुए विकास कार्यों का उद्घाटन विधायक पूर्णिमा साहू ने विधिवत रूप से किया। उन्होंने नवनिर्मित तोरण द्वार एवं सीढ़ी का उद्घाटन कर इसे आम जनता को समर्पित किया।
इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि क्षेत्र में जनसुविधाओं का विस्तार और विकास कार्यों को धरातल पर उतारना उनकी प्राथमिकता है। जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और आम ल�