झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा ठप होने का खतरा,आज रात 8 बजे से कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी।
संपर्कसूत्र रांची,
झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ा असर पड़ने की आशंका है। राज्य में 108 एंबुलेंस सेवा से जुड़े कर्मचारी 18 नवंबर की रात 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने वाले हैं। झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ के आह्वान पर राज्यभर के कर्मचारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) झारखंड कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करेंगे।
कर्मचारियों के इस फैसले से आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चिंता बढ़ गई है। खासकर उन मरीजों और परिजनों की परेशानी बढ़ सकती है, जिन्हें अस्पताल पहुंचने के लिए 108 एंबुलेंस सेवा पर निर्भर रहना पड़ता है।
संघ का कहना है कि लंबे समय से कर्मचारियों की कई मांगें लंबित हैं। सरकार और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की ओर से बार-बार आश्वासन दिए गए, लेकिन अब तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ।
कर्म�