ऊना: जिला में यातायात नियमों की अवहेलना पर पुलिस ने काटे 385 वाहनों के चालान, वसूला ₹87,200 का जुर्माना
एसपी ऊना अमित यादव ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस ने यातायात के नियम तोडऩे पर जिला में 385 वाहनों के चालान किए है। जिसमें से 114 चालानों का मौके पर ही निपटारा कर ₹87200 जुर्माने के रूप में प्राप्त किए गए है। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 6 व्यक्तियों के चालान किए गए है। कर ₹600 जुर्माने के रूप में प्राप्त किए है।