ऊना: संतोषगढ़ के वार्ड 4, 8 और 9 में 6 जुलाई को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
विद्युत उपमंडल संतोषगढ़ के अंतर्गत रविवार 6 जुलाई को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। सहायक अभियंता हरि मोहिन्दर मोहन ने बताया कि लाइन के उचित रख-रखाव के चलते वार्ड नंबर 4, 8 और 9 में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक (या कार्य समाप्ति तक) विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने स्थानीय जनता से सहयोग की अपील की है ताकि कार्य सुरक्षित और सुचारू रूप से पूरा किया जा सके।