एक्सीलेंस कॉलेज में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुरैना में मंगलवार को ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत विभिन्न जनजागरूकता एवं स्वच्छता संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता विकसित करना था।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया तथा छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए.के. उपाध्याय की उपस्थिति में आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम में डॉ. दिलीप कटारे, एनसीसी अधिकारी डॉ. आर.एस. किरार, एनएसएस अधिकारी डॉ. ध्रुव कुमार, डॉ. सुशील सोनी एवं डॉ. सीमा शर्मा ने स्वच्छता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा राष्ट्रीय आंदोलन है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं और समाज में भी इसके प्रति जागरूकता फैलाएं।
कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान करते हुए महाविद्यालय परिसर, खेल मैदान, पेयजल स्थलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई अभियान चलाया। स्वयंसेवकों ने परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सक्रिय योगदान दिया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्वच्छता अपनाने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।
-
#JansamparkMP #morena #morena2026 #administration Jansampark Madhya Pradesh
179 views | Morena, Madhya Pradesh | Jun 16, 2026