गिरिडीह: सरिया थाना क्षेत्र के डाकोइया गांव में बराकर नदी में मिला 17 वर्षीय किशोर का शव, सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम
सरिया थाना क्षेत्र के डाकोइया गांव की 17 वर्षीय चांदमुनी हांसदा का शव बराकर नदी में पाया गया। रविवार को 2 बजे इसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में मे हुआ।शनिवार से ही यह घर से लापता थी। स्थानीय लोग उसकी तलाश में जुटे थे, लेकिन आज सुबह बराकर नदी से उसका शव बरामद हुआ। चांदमुनी आदिवासी समुदाय से थी और पूरे गांव में उसकी खोज ने लोगों को चिंता में डाल दिया था।