गिरिडीह: एसपी बाइक से पूजा पंडालों का निरीक्षण करने निकले, पूजा समिति के सदस्यों से बातचीत कर दिए दिशा-निर्देश
दुर्गा पूजा को लेकर शनिवार देर रात करीब 1 बजे तक स्टेशन रोड समेत विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण करने के लिये एसपी बाईक से निकले।विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिला नियंत्रण कक्ष से एसपी के साथ पूरी टीम के साथ बाईक चलाते हुए निकले ओर पूजा पंडालों का निरीक्षण करते हुए आयोजक समिति के सदस्यों के साथ तैयारियों का जायजा लिया।