गिरिडीह: दुर्गा पूजा शांति से कराने हेतु डीसी रामनिवास यादव व एसपी डॉ. विमल कुमार ने शहरी क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च
शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न कराने को लेकर डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ. विमल कुमार के नेतृत्व में शनिवार को 5 बजे बड़ा चौक से शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया. यह फ्लैग मार्च शहरी क्षेत्र के बड़ा चौक से निकलकर पूरे शहरी क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों का भ्रमण कर वापस बड़ा चौक पहुंची।