गिरिडीह: नवरात्र पर मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू ने पचंबा व आसपास के दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण किया, श्रद्धालुओं से मिले
नवरात्र के शुभ अवसर पर रविवार को 4 बजे तक झारखंड सरकार के मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू ने पचंबा समेत शहर और आसपास के इलाकों में स्थापित विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा की विधिवत आराधना की और प्रदेश सहित जिलेवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की।