बगोदर: बगोदर स्थित रामकृष्ण विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन का स्थापना दिवस सह शिक्षक दिवस मना
बगोदर स्थित रामकृष्ण विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन का शनिवार को स्थापना दिवस सह शिक्षक दिवस मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह,प्राचार्य डोक्टर अरूण कुमार दुबे,महाविद्यालय के सचिव शैलेंद्र कुमार मलवा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।