खींवसर: प्रेमनगर के निकट सड़क किनारे मिला युवक का शव,शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी
खींवसर के प्रेमनगर के निकट एक युवक का सड़क किनारे शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। वहीं शव मिलने की सूचना मिलते ही खींवसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर खींवसर के राजकीय अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया। फिल्हाल पुलिस पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।