खींवसर: खींवसर उपखंड कार्यालय के बाहर पटवारियों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया गया
नागौर जिले के खींवसर उपखंड कार्यालय के बाहर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर खींवसर उपखंड क्षेत्र के पटवारियों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। पटवारियों ने बताया कि खींवसर क्षेत्र में अतिवृष्टि होने के कारण किसानों की फसलें पूरी तरह से चौपट हो गई। और अब खेतों में गिरदावरी करने जाते हैं तो गिरदावरी ऐप नहीं चलता। जिसके कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।