खींवसर: पांचला सिद्धा गांव पहुंचे केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत
खींवसर क्षेत्र के पांचला सिद्धा गांव के दौरे पर रहे राजस्थान सरकार के केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत। इस दौरान पांचला सिद्धा गांव में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। वहीं पांचला सिद्धा गांव में श्रीश्री यादे मां मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान नागौर भाजपा जिला अध्यक्ष सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।