गिरिडीह: पचम्बा रज्जाक चौक पर भीषण जाम, एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते ने मोर्चा संभालकर ट्रैफिक सुचारु कराया
पचम्बा रज्जाक चौक में सोमवार को 12 बजे भीषण जाम लग गया।जिसके बाद एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते ने खुद लाठी लेकर मोर्चा संभाला और जाम को हटाने का काम किया। असल में बीते कई महीनों से शहर में चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य के कारण ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह लाचार नजर आ रही है। आए दिन जाम की समस्या से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।