गिरिडीह: बोड़ो स्थित जीडी बगेड़िया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में युवा दिवस सह विवेकानंद जयंती धूमधाम से मनाया गया
स्वामी विवेकानन्द की जयंती के मौक़े पर बोड़ो स्थित जीडी बगेड़िया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में सोमवार को 1 बजे युवा दिवस सह विवेकानंद जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद की भव्य प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से की गई।अतिथियों का स्वागत व परिचय प्राध्यापिका वंदना चौरसिया ने किया।