गिरिडीह: बरगंडा के बाल शिक्षा मंदिर स्कूल में स्वामी विवेकानंद जयंती व वार्षिक खेलकूद दिवस मनाया गया
शहरी क्षेत्र के बरगंडा स्थित बाल शिक्षा मंदिर स्कूल में सोमवार को 1 बजे स्वामी विवेकानन्द की जयंती व 'वार्षिक खेलकूद दिवस' मनाया गया। कार्यक्रम में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों के द्वारा नृत्य - संगीत के साथ हुई।जिसने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।इसके बाद विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।