गोंडा: SP ने न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Gonda, Gonda | Feb 6, 2024 SP विनीत जायसवाल ने न्यायालय परिसर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें नगर कोतवाली पुलिस, डॉग स्क्वाड टीम, LIU के साथ न्यायालय परिसर में लगे मेटल डिटेक्टर, स्कैनर मशीन, CCTV कंट्रोल रूम आदि सुरक्षा उपकरणों का निरीक्षण किया गया। ड्यूटी में लगे पुलिस बल को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने व सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिये।