गोंडा: इटियाथोक पुलिस ने दो शातिर बाइक चोरों को जनकौरा जाने वाले रास्ते से किया गिरफ्तार
Gonda, Gonda | Feb 5, 2024 सोमवार को SI विवेक कुमार मय टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे तभी मुखबिर की सूचना मिली जिसके बाद चोरी की बाइक से साथ 2 शातिर बाइक चोर बब्लू सोनकर व अनिल कुमार मिश्रा को जनकौरा जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 1 चोरी की बाइक बरामद किया है। SHO ने बताया कि इटियाथोक में गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।