गोंडा: बनगाई चौराहे पर गन्ना लदा ट्रैक्टर ट्राला की चपेट में आने से मां बेटे की हुई मौत ,बेटी का चल रहा उपचार
Gonda, Gonda | Feb 5, 2024 धानेपुर थाना क्षेत्र के बनगाई चौराहे पर गन्ना लदा ट्रैक्टर ट्राला की चपेट में आने से मां बेटी की मौत हो गई, जबकि बेटी का उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची धानेपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जाता है कि इटियाथोक थानाक्षेत्र के सेखुई गांव की रहने वाली महिला वर्षा शर्मा व उसके बेटे ऋषभ शर्मा की हादसे में मौत हो गई है।